इस्लामाबाद: भारत ने अंतरिक्ष में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। स्पेस में मानवरहित डॉकिंग को सफलतापूर्वक पूरा करने वाला भारत चौथा देश बन गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष यान डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी होने को ऐतिहासिक क्षण कहा है। दुनिया के दूसरे मुल्कों के साथ पाकिस्तान में भी इसरो की इस कामयाबी पर बात हो रही है। पाकिस्तान के राजनीतिक टिप्पणीकार कमर चीमा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसरो और भारत सरकार की तारीफ की है। चीमा ने पाकिस्तान सरकार से भी साइंस के क्षेत्र में ज्यादा ध्यान देने की अपील की है।
No comments:
Post a Comment